फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो और ने तोड़ा दम, लगाया जाम

विज्ञापन
46-अयोध्या-शव को मार्ग पर रखकर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की शाम हुए हादसे में घायल दो और लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सैलून मालिक की मौत से नाराज डाभा सेमर के ग्रामीणों ने शनिवार की शाम अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात बिगड़ते देख पूरा कलंदर थाना पुलिस के बुलावे पर कई थानों की फोर्स के साथ एसडीएम सदर व सीओ अयोध्या सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जाम लगाए परिवारीजनों की मांग थी वाहन स्वामी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या सहित पुलिस विभाग के कई अफसरों के आश्वासन देने के बाद लोग माने और जाम हटाया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद फैजाबाद शहर की ओर जा रही सफारी अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर डाभा सेमर के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के सामने तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डाभा सेमर के पास सैलून में घुस गई थी। हादसे में मोहनलाल तिवारी की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी। जबकि घायल रघुवीर व करन निवासी गोपालपुर थाना पूराकलंदर की शुक्रवार की देररात को इलाज के दौरान मौत हो गई।
शनिवार की शाम को रघुवीर के परिवारीजनों ने मुआवजे की मांग और दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। मामले में पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी और उचित मुआवजा दिलाने के संबंध में कार्रवाई जिला प्रशासन से शासन तक भेजी जाएगी। आश्वासन पाने के बाद धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा शांत हुआ और आवागमन बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें