फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर से दो लाख रुपए से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कंपनी का रुपये जमा कराने आए मैनेजर का दो लाख रुपये से भरा बैग बैंक से ही चोरी हो गया।
विज्ञापन

औद्योगिक नगर इलाके मेें स्थित एक दूध डेयरी का मैनेजर महेश पांडेय निवासी रानोपाली अयोध्या शनिवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कंपनी का दो लाख रुपये जमा करने आया हुआ था।
वह बैंक में विड्रॉल फॉर्म भर रहा था, इस दौरान उसके बगल रखा रुपये से भरा बैग गायब हो गया। पीड़ित महेश के अनुसार उसने बाइक सवार दो लोगों को बैग ले जाते हुुए देखा।
विज्ञापन

उनका अपनी बाइक से पीछा भी किया लेकिन आरोपी पोस्टमार्टम हाउस होते हुए फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भी नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

नगर कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें