बीकापुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
अयोध्या। बीकापुर ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने 08 फरवरी को बीकापुर क्षेत्र पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाए जाने का आदेश दिया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों सुरेंद्र कुमार, तिलक राम, विजय कुमार, सीमा सिंह और अनिल कुमार तिवारी की ओर से यह अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। अविश्वास प्रस्ताव पर क्षेत्र पंचायत के कुल सदस्यों 87 के सापेक्ष 58 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए डीएम डॉ. अनिल कुमार आठ फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई है। कार्रवाई संपन्न कराने के लिए एसडीएम बीकापुर को नामित किया गया है।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी बीकापुर को बैठक के एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रमाणित सूची को एसडीएम के साथ ही नामित अध्यक्ष को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को बैठक से तीन दिन पूर्व निर्वाचन सामग्री एसडीएम के साथ नामित अध्यक्ष को उपलब्ध कराएंगे।