अयोध्या। जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। चौबीस घंटे में हुई 53 लोगों की एलाइजा जांच में 21 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
जिले में डेंगू की अधिकृत जांच सिर्फ जिला अस्पताल व राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर की लैब में हो रही है। चौबीस घंटे में जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 68 लोगों की जांच में 21 डेंगू से पीड़ित पाए गए।
इसमें गंभीर रूप से पीड़ित कुछ मरीज जिला अस्पताल में व कुछ निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि कुल मरीजों की संख्या अब 424 हो गई है। डेंगू को लेकर लोगों को और सजग रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य टीमें लगातार क्षेत्र में जुटी हुई हैं।