फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद गढ़ी थी अपहरण की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतगर थाना क्षेत्र से एक दिन पहले बुधवार को लापता हुए युवक ने खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसका खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कुरसेना निवासी बारेलाल सिंह का बेटा रवि यादव मंगलवार को दोपहर कार से चकरनगर निवासी जितेंद्र सिंह के घर गया था।
जहां से युवक बुधवार सुबह अपने घर के लिए निकला था। इसी बीच युवक लापता हो गया। शाम को युवक के पिता और भांजे को मैसेज कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई, जिससे डरे हुए पिता ने आननफानन थाना जसवंतनगर में तहरीर दी।
विज्ञापन

जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने देर रात युवक को खोज लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि रवि यादव ने चकरनगर और मैनपुरी से दो सिम लिए, जिससे उसने अपने पिता और भांजे को व्हाटसएप पर मैसेज भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
युवक ने मैसेज में खाता संख्या और अन्य जानकारी भी भेजी थी। इस दौरान अपहरण को सच दिखाने के लिए युवक ने अपने शरीर पर खुद से चोट के निशान बनाए। एसएसपी ने बताया कि युवक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें