फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। किशनी थाना क्षेत्र के गांव चमनपुर में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह चमनपुर निवासी उपेंद्र की पत्नी उपासना (26) की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने जहर खाने से महिला की मौत होने की पुष्टि की है। महिला की मौत के बाद ससुराल वाले मृतका के भाई को सूचना देकर शव को मोर्चरी में छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

वहीं बसरेहर क्षेत्र के गांव सरमाताडा निवासी मृतका का भाई सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि 2014 में अपनी बहन की शादी की थी। तब से पति और परिवार के लोग बहन के साथ मारपीट किया करते थे।
ससुराल वालों ने हमें सुबह घटना की जानकारी नही दी। ससुराल वालों ने शाम को मौत होने की सूचना दी। भाई ने बताया कि जब वह अपने परिजनों के साथ पहुंचे तो बहन का शव सैफई पोस्टमार्टम हाउस में मिला, लेकिन ससुरालीजन यहां से गायब थे।
विज्ञापन

वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें