ताखा (इटावा)। ग्राहक बनकर आई औरैया की महिला ज्वैलर्स की दुकान से जेवर चोरी कर लिए। शक होने पर दुकानदार ने पहले जेवर तौले फिर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में महिला चोरी करती दिखी तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
ऊसराहार बाजार में मां वैष्णो ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब साढे़ तीन एक महिला पहुंची और कान की बाली और बिछिया मांगी। दुकानदार गौरव गुप्ता ने महिला के सामने बाली और बिछिया रखी दी फिर ग्राहकों को गहने दिखाने लगे। महिला एकाएक उठी और जाने लगी। महिला को रोककर दुकानदार ने गहनों का वजन किया। कम निकलने पर चोरी का शक हुआ। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया। फुटेज में महिला गहने चुराती हुई दिखाई दी।
दुकानदार ने महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी महिला राधा देवी औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बरौना कलां की रहने वाली है। उसके पास से बाली और बिछिया बरामद
की गई हैं।