फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर 26 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। एक युवक ने कस्बा लखना के एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर से फेसबुक के माध्यम से औरैया जनपद में एक जमीन बेचने की बात कह कर फर्जी खेत दिखाकर 26 लाख रुपये की ठगी कर ली। रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने रुपये युवक के खाते में ट्रांसफर करने के बाद बैनामा के लिए कहा तो युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने इस संबंध में बकेवर थाना पुलिस और एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लखना के खेड़ा मुहाल निवासी कृष्ण देव पुत्र स्व सुरेशचंद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बकेवर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी एक युवक ने फेसबुक पर उनके भतीजे रूपम त्रिपाठी से फेसबुक के माध्यम से औरैया जनपद में टिकोली गांव के पास जमीन बेचने की बात कही गई। बाद में उनके घर आकर खुद को आजाद नगर बकेवर निवासी बताकर जमीन के संबंध में बातचीत की। औरेया ले जाकर किसी फर्जी व्यक्ति को खेत पर मिलवाकर बतौर पेशगी 26 लाख रुपये की मांग की गई। 31 अगस्त 2021 को उन्होंने युवक को चार लाख रुपये नगद दिए और चार लाख रुपये सेंट्रल बैंक बकेवर शाखा के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
छह सितंबर को 13 लाख व सात सितंबर को पांच लाख रुपये उक्त युवक मयंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। युवक ने अपने साथ के ही किसी सदस्य से रामचन्द्र बनकर 100 के स्टांप पर इकरारनामा भी लिखाया। कुछ दिन बाद जब उससे बैनामे के लिए कहा गया तो उसने अपने घर के लोगों पत्नी, साले व मां से फोन और बात कराकर रुपये वापस करने की बात कही, लेकिन उसके बाद से फोन स्विचऑफ जाने लगा। उसके घर पर संपर्क किया गया तो उसकी मां ने फर्जी बलात्कार में फंसा देने की धमकी देेने लगी। बताते है कि युवक द्वारा कस्बा लखना व बकेवर के कुछ अन्य लोगों से भी जमीन बेचने के नाम पर पहले भी कई लाख रुपये ले कर ठगी कर रखी है। कुछ लोगों ने पुलिस से पहले भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें