यश भारती से सम्मानित वॉलीबाल खिलाड़ी अवनीश कुमार यादव का शहर आगमन पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। जगह-जगह उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। विकास मेमोरियल इंटर कालेज में स्वागत समारोह हुआ।
कालेज प्रबंधक सुशील कुमार यादव, प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय होनहार खिलाड़ियों का सम्मान करता रहा है और आगे भी करेगा।
विद्यालय संस्थापक सुभाष यादव ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को उन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में संजय कुमार, सौरभ कुमार, हरी शंकर, शिवरामम, विमल यादव, अनिल कुमार, अजय कुमार, सतेंद्र कुमार, रेनू देवी, मंजू सिंह, मंजू भदौरिया, नीलम कुशवाह, रेनू यादव, रूपम यादव, दिव्यांशी, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
निशक्तजनों ने भी दिया सम्मान
यश भारती से सम्मानित वॉलीबाल के इंटरनेशनल खिलाड़ी अवनीश यादव के नगर आगमन पर जिला विकलांग एसोसिएशन के महामंत्री संतोष त्रिवेदी आदि ने माल्यार्पण किया। इस दौरान खिलाड़ी अवनीश यादव ने विकलांग लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार, मोहित वर्मा, सतेंद्र, भारत सिंह वर्मा, रामवीर सिंह, श्याम कुमार शुक्ला, मुजीबुर्रहमान, मोहम्मद यासीन आदि मौजूद रहे।