खबर है कांग्रेस नेत्री व लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं हंसमुखी शंखवार एडवोकेट व वरिष्ठ कांगे्रस नेता प्रेमशंकर शर्मा एडवोकेट ने भी वरिष्ठ भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष भाजपा की सदस्यता रविवार को लखनऊ में ली है। जनपद के कई नेता पहले भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवप्रताप राजपूत के अलावा सभासद दिलीप दुबे भी भाजपा का झंडा थाम चुके हैं।
चुनाव प्रचार समाप्त होने में 11 दिन बचे हैं। इस दौरान और कौन व किस दल का नेता भाजपा में शामिल होगा, अब इसको लेकर भी चर्चाएं शुरु हो गईं हैं। जनपद में तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को तीन विधानसभा सीटों जसवंतनगर, इटावा व भरथना सुरक्षित विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।