फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराया रिक्शा, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रामनगर फाटक गेट नंबर 28 पर बड़ा हादसा टला। 2314 डाउन नई दिल्ली से सियालदाह एक्सप्रेस रामनगर फाटक से गुजर रही थी।
विज्ञापन

उसी दौरान एक रिक्शा चालक ट्रैक पर आ गया। दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन को देखकर चालक रिक्शा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रेन रिक्शे से टकरा गई।
जानकारी पर आरपीएफ एसआई विजय कुमार व कांस्टेबल दिनेश मौके पर पहुंचे, तब तक चालक फरार हो चुका था। ट्रेन को करीब दस मिनट तक स्टेशन पर रोका गया, अच्छी तरह से जांच पड़ताल के बाद रवाना किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें