फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रेरणा दिवस पर हरिश्चंद्र अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
प्रेरणा दिवस पर उपस्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। शहर में पक्का बाग में गुरुवार को व्यापारियों ने हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह के प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने हरिश्चंद्र अग्रवाल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 26 मई 1979 को बिक्रीकर के सर्वे छापे के खिलाफ लखनऊ में आंदोलन के दौरान पुलिस गोली से हरिश्चंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने हरिश्चंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापारियों को तन, मन एवं धन से कार्य करने एवं संगठन के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला मंत्री इकरार अहमद, कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, विकास शाक्य और रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें