फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सूने घरों से लाखों का माल ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के भरथना-बकेवर मुख्य मार्ग पर चार सूने घरों को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, हजारों की नकदी समेत अन्य समान पार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आसपास के लोगों ने जब मकानों के ताले टूटे देखे तो जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
बकेवर भरथना रोड पर सीआरपीएफ में तैनात मनोज कुमार की पत्नी नीरू बच्चों के साथ रहती हैं। रविवार को नीरू मकान में ताला बंद कर रिश्तेदारी में गई थी। चोरों ने सोमवार को रात में मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया और कमरों के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन

चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर जेवर, नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। आसपास के लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। सुबह लोगों ने ताले टूटे तो नीरू को सूचना दी।
चोरी की सूचना मिलने पर घर आईं तो ताले टूटे देख दंग रह गई। बताया कि चोर घर से सोने की दो जंजीर, छह सोने की अंगूठी, झुमकी, चांदी की पायल, गैस सिलिंडर, इन्वर्टर, मिक्सी, कुकर और छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
बताया कि करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सीआरपीएफ कर्मी के मकान को निशाना बनाने के बाद चोरों ने पड़ोस के ही सुरेंद्र यादव के सूने मकान को भी निशाना बनाया।
चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़कर कीमती साड़ियां, बर्तन आदि चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे गृहस्वामी के भांजे गौरव ने बताया कि मामा-मामी बाहर गए हुए हैं।
सोमवार की रात को चोरों ने दरवाजे के ताला तोड़कर लगभग 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने रोड के किनारे स्थित प्रेशर धुलाई सेंटर के संचालक अमित कुमार निवासी मोढ़ी ने बताया कि वह अपने नवनिर्मित मकान में बाहर दुकान किए है।
सोमवार की शाम घर में ताला डालकर घर चले गए थे। सुबह आने पर ताले टूटा मिले। बताया कि चोर दुकान से बाइक की बैटरी व एक साइकिल चोरी कर ले गए।
इसके साथ ही चोरों ने नवनिर्मित सूने मकान को भी निशाना बनाते हुए गेट का ताला तोड़कर लगभग पांच क्विंटल सरिया चुरा ले गए। गृहस्वामी सुनीता देवी ने बताया कि उसके पति फौज में नौकरी करते हैं।
वह अपने दूसरे घर भरथना में रहती हैं। नए मकान पर आना-जाना रहता है। सोमवार की रात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर पांच क्विंटल सरिया चोरी कर ले गए। चोरी की वारदातों की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें