बकेवर। क्षेत्र के गांव सराय मिट्ठे के पास सिक्सलेन हाईवे पर ट्रक के कट मारने से बीएसएफ जवान की कार में बेकाबू होकर खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार बीएसएफ जवान, उनकी पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। सभी को मामूली रूप से चोटें आईं।
सूचना पर बिजौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएससी महेवा भिजवाया। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
मंगलवार को कानपुर देहात जिले के मुतेहरा गांव निवासी बीएसएफ तैनात जवान जितेंद्र यादव, अपनी पत्नी अनुपमा व दो पुत्रियों पलक व वैष्णवी के साथ कार से किसी रिश्तेदारी से वापस अपने घर कानपुर देहात जा रहे थे।
हाईवे पर ग्राम सराय मिट्ठे के पास एक ट्रक ने कार में कट मार दिया, जिसके कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे स्थित खड्ड में जा गिरी। कार में बीएसएफ जवान जितेंद्र यादव, उनकी पत्नी और दोनों पुत्रियां फंस गईं। आसपास मौजूद लोगों मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला।
कार चालक ने बताया कि वह जयपुर से कानपुर देहात जा रहे थे। इस दौरान ट्रक ने कार में कट मार दिया, जिससे कार बेकाबू हो गई और गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार में सवारों को मामूली चोटें आईं।
कार में फंसे लोगों की चीख पुकार सुन कर लोगों ने अंदर फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला और सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बिजौली चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने घायलों को सीएचसी महेवा भेजा। जहां से सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।