फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजे टूटे, गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के दो हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत मसनाई में गलियों की दुर्दशा हो रही है। गांव में सालों से ईंट के खड़ंजा टूटे पड़े हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की। गांव के लोग विकास खंड कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। किसी ने गांव में कोई कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन

गांव के रामपाल ने बताया कि गांव की गलियों की हालत बहुत खराब है। काफी समय से गलियों की मरम्मत तक नहीं कराई गई। लालू यादव ने बताया कि गलियों में हर समय पानी भरा रहता है। लोगों का गलियों से होकर निकलना मुश्किल हो रहा है।
बाइक सवार अक्सर कीचड़ में फिसल जाते हैं। गांव के जमादार सिंह ने बताया कि गांव के हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। किसी को विकास कार्य कराने की चिंता नहीं है।
विज्ञापन

शिवराज सिंह ने बताया कि गांव की हालत काफी समय से खराब है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को जानवर समेत गांव की गलियों से निकलने के लिए बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
हालात दिन पर दिन ही खराब होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने टूटे हुए खड़ंजे की नाली भी खोद कर अधूरी छोड़ दी है। पहली बरसात होते ही गांव में कीचड़ हो गया।
कई बार मवेशी भी खुदी पड़ी नाली में गिरे। इसके अलावा छोटे-छोटे बच्चे भी गिरते हैं, इसलिए ग्रामीणों की मांग है गांव की गलियों में आरसीसी करवा दी जाए जो गांव की मुसीबतों से मुक्ति मिल सके।
ग्राम प्रधान राहुल यादव ने बताया कि पंचायत में पैसे न होने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए धन का आवंटन होते ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें