इटावा। नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण अभियान बृहस्पवितार को एसएसपी चौराहे से पक्का तालाब चौराहे तक चलाया गया। इस सड़क पर टट्टर में चल रही चाय पान की दुकानों को हटाया गया। इसके साथ ही नालियों पर पटियां तुड़वाकर नाली की सफाई कराई गई। अभियान में ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक मुस्तहसन और पालिका कर्मी मौजूद रहे।
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला आजाद रोड, मंदिर दान सहाय,गिरधारीपुरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । नालियों व फुटपाथों के ऊपर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण जेसीबी से हटाया गया। अभियान के तहत गिरधारीपुरा और आजाद रोड पर कुछ व्यापारियों व भवन स्वामियों अतिक्रमण हटाने वाली टीम से नोकझोंक हो गई। क्षेत्राधिकारी भरथना साधुराम,अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल मौजूद रहे।