फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्टों की शहर के कई मुहल्लों में गायब रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में बढ़े ओवरलोड की वजह से बिजली के पुराने बिजली के तार धोखा देते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार शाम तक शहर में कई जगह फाल्ट और केबिल जलने की वजह से कई-कई घंटे का शटडाउन लिया गया। इससे गर्मी में लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शहर में आर्यकन्या इंटर कालेज के पीछे मोहल्ला करौल में गुरुवार की रात करीब 10 बजे बिजली चली गई, जो करीब ढाई घंटे बाद रात साढ़े 12 बजे आई। उसके बाद सुबह 10 बजे कूचाशीलचंद्र के पास केबिल जल जाने की वजह से शटडाउन ले लिया गया।
इससे सावितगंज, मुहल्ला करौल, नौरंबाद चौराहे के कुछ हिस्से समेत कई जगह की आपूर्ति ठप रही। केबिल बदलने के बाद करीब तीन बजे आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। एसडीओ आनंद पाल के अनुसार दिन में नौरंगाबाद चौराहा के पास फाल्ट होने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

एसडी फील्ड निवासी राकेश यादव, अजय सक्सेना, राजेंद्र यादव आदि ने बताया गुरुवार की रात करीब दस बजे फाल्ट होने की वजह से पूरी रात सोना दूभर हो गया। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बिजली आई जरूर लेकिन दिन में बार- बार फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी को लेकर सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा।
चौगुर्जी में बिजली आती जाती रही। अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया कई स्थानों पर फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट ढूंढने में समय लगा। अब विद्युत बहाल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें