फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि जांच कमेटी ने रिपोर्ट कुलपति को सौंपी

विज्ञापन
तीसरे दिन धरना देते सैफई आयुर्विज्ञान विवि के इंटर्न छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इंटर्न छात्र-छात्राओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। विवि की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपी दी है। दोपहर बाद इंटर्न छात्रों ने एसडीएम ज्योत्सना बंधु से मुलाकात की। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग में कार्यरत नॉन पीजी डॉ विजय भदौरिया निवासी किशनी थाना मैनपुरी के बड़े भाई डॉ. अजय भदोरिया ने सैफई थाने सोमवार को 2016 बैच के इंटर्नशिप छात्र कुलदीप वर्मा एवं तीन अज्ञात के उसके छोटे भाई को हॉस्टल के प्रथम तल से नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इससे गुस्साए इंटर्न छात्र-छात्राओं ने बुधवार को हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रशासनिक भवन के लिए अंदर धरने पर बैठ गए।
150 इंटर्न छात्र-छात्राएं प्रतिदिन ओपीडी इमरजेंसी में सेवा दिया करते हैं। इसकी वजह से वहां पर व्यवस्थाएं ठीक चलती थीं। वैसे भी विश्वविद्यालय में लगातार स्टाफ की कमी चली आ रही है। तीन दिन से इंटर्न छात्र-छात्राओं धरना जारी होने की वजह से ओपीडी इमरजेंसी में दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। धरना प्रदर्शन होने की वजह से क्लास भी बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें