फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी(इटावा)। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कालेज लखना में बुधवार को आपदा प्रबंधन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में बच्चों को आपदा प्रबंधन के तरह-तरह के गुर सिखाए गए। वहीं स्वास्थ्य टीम ने डेंगू से रोकथाम के बारे में बताया।
विज्ञापन

महेवा सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट करन सिंह राजपूत ने बताया कि इस समय डेंगू ने पांव पसार रखा है। इससे बचाव के लिए छात्राएं अपने घरों में कूलर में पानी जमा न होने दें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर और आसपास गंदगी न रहने दें। इसके अलावा रात को सोते समय पूरे कपड़े पहनकर सोयें। ट्रेनर अनूप कुमार ने छात्राओं को भूकंप से बचाव के तरीके बताए।
इसके साथ ही बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गिरजा शुक्ला को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता, सहायक अध्यापक प्रीती यादव, सुनैना, नीलम पोरवाल, संदीप सक्सेना, रितु, अरुण पाल, श्रीकृष्ण व सुरेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें