बकेवर। जनता डिग्री कॉलेज बकेवर में नए शिक्षण सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। प्रवेश के प्रथम दिन ही सूची के अनुसार छात्र-छात्राएं काफी संख्या में पहुंचे।
स्कूल कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था शुरू होने के बाद रौनक लौटने लगी है। कॉलेज प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष के लिए एग्रीकल्चर, गणित, बायोलॉजी, कम्प्यूटर साइंस, औद्योगिक रसायन, बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए मेरिट सूची और प्रतीक्षा सूची सोमवार को ही जारी कर दी थी। आठ सितंबर से कॉलेज में प्रवेश देने की सूचना जारी कर दी गई थी।
प्राचार्य डॉ. नलिनी शुक्ला ने बताया कि परीक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रत्येक फैकल्टी की प्रवेश कमेटी बना दी गई है। छात्र-छात्राओं की प्रवेश फार्म और संबंधित प्रमाणित प्रपत्रों की जांच कर प्रवेश की अनुमति दे रही है। कॉलेज में स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष खे लिए 640 सीटें हैं। जिनमें 120 सीटें एग्रीकल्चर की हैं। सबसे अधिक आवेदन भी एग्रीकल्चर के लिए आ रहे हैं। 120 सीटों के सापेक्ष करीब 900 छात्र-छात्राओं ने यहां आवेदन किया है। 10 सितंब रको प्रवेश की अंतिम तिथि है।