फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। शासन और प्रशासन की रोक बावजूद किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। किसान खेत में ही पराली जला रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव किसान गोष्ठी कर किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बता रहे हैं।
शासन व प्रशासन भी किसानों को चेतावनी दे रहा कि पराली जलाने वाले किसानों की किसान सम्मान निधि बंद कर दी जाएगी। इसके बाद भी किसान सरकार व प्रशासन के आदेशों को ताक पर रखकर खुलेआम खेतों में पराली जला रहे हैं। इससे प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की तरफ से डीकंपोजर को फ्री में किसानों को दिया जा रहा, ताकि वह पराली को खेतों में नष्ट कर खाद के रूप में प्रयोग कर सकें। खेतों की जमीन की गुणवत्ता को बढ़ा सकें, लेकिन यह सब किसानों को समझ में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के नगरिया यादवान, ताखा, समथर, पुंजा, अमथरी समेत कई गांवों के किसान पराली जलाकर शासन व प्रशासन के आदेशों को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें