फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं विराट सत्संग समारोह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

कथावाचक राष्ट्रीय प्रवक्ता राधा कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट वृंदावन के डॉ. संतोष दास समेत कस्बा की पीतांबर वस्त्र धारण करके महिलाएं, पुरुषों, बच्चों ने शामिल होकर भगवान की महिमा का गुणगान किया। कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
कथा स्थल से निकाली गई कलश यात्रा कालिका मंदिर, मातन मुहाल देवी मंदिर, होकर नगर भ्रमण करती हुई पंडाल में पहुंची। पवित्र कलशों में सरोवर का जल भरा गया और कलशों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन

कथावाचक डॉ. संतोष दास ने कहा कि जिस जगह पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। उसके कण-कण में पवित्रता आ जाती है। जहां तक कथा के ज्ञान के प्रसार की आवाज जाती है वहां का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो जाता है।
कहा कि जो लोग इन कथा का ज्ञान प्राप्त करते हैं। उनका जीवन धन्य हो जाता है। कहा कि कथा के ज्ञान से इंसान के मन को शांति मिलती है और मन में पैदा होने वाले दूषित विचारों का अंत हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने संगत से कथा का पूरा ज्ञान प्राप्त करने को कहा। कथा सप्ताह का आयोजन सौरभ त्रिपाठी ने किया है। इस मौके पर कृष्णदत्त त्रिपाठी, संजय कुमार त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी, विवेक, अभिषेक प्रकाश, आयुष, अनिवेष, गोविंद माधव, आनंद दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें