फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम की टीम ने जीता हाकी टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय हाकी टूर्नामेंट का प्रचार-प्रसार सही तरीके से नहीं हो सका। टूर्नामेंट में मात्र तीन टीमों के प्रतिभाग करने से ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से शुरू हुआ हॉकी टूर्नामेंट एक ही दिन में समाप्त हो गया।
विज्ञापन

उधर, स्पोर्ट्स स्टेडियम की ए टीम ने इस्लामिया कॉलेज को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम की ए टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए अकबर ने दो व कैफू ने एक गोल दागा।
इस्लामिया इंटर कॉलेज की तरफ से सुप्रित बघेल और जैश ने 1-1 गोल दागा। मैच में रेफरी की भूमिका रणधीर सिंह, राजेश सोनकर, राजीव सक्सेना ,शाहिद व नाजिश ने निभाई।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन पर एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष फुरकान अहमद ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच स्टेडियम बी व इस्लामिया इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम ने स्टेडियम बी को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
इस्लामिया की ओर से जैश व माहिम ने 1-1 गोल दागा। स्टेडियम बी की ओर से एकमात्र गोल अभय ने किया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच स्टेडियम ए और अतहर हुसैन स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया।
इसमें स्टेडियम ए ने अतहर हुसैन स्पोर्ट्स स्टेडियम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। स्टेडियम की ओर से राजा और सफत ने 1-1 गोल दागा।
टूर्नामेंट के संयोजक विवेक यादव, प्रदर्शनी कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विशन चंद्र अग्रवाल एडवोकेट, वीरेंद्र दुबे एडवोकेट, मोहम्मद अतीक, हॉकी कोच राजेश सोनकर, वीरेंद्र यादव, देवेंद्र पाल, राजीव सक्सेना, संजीव यादव, रेहान अजीज, श्याम यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें