फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ को लेकर एसएसपी ने किया युवाओं से संवाद

विज्ञापन
इंडियन ऑयल गैस गोदाम के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। अग्निपथ योजना से युवाओं को रूबरू कराने के लिए आला अधिकारी खुद मैदान में उतर गए हैं। रविवार सुबह एसएसपी ने जीआईसी मैदान जाकर युवाओं से संवाद किया। युवाओं को योजना की जानकारी दी और उनसे कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। अगर योजना को लेकर किसी तरह की जानकारी चाहिए तो जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन

एसएसपी जय प्रकाश सिंह फोर्स के साथ में पैदल गश्त करते हुए जीआईसी मैदान पहुंचे। मैदान पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए कई युवा शारीरिक अभ्यास कर रहे थे। फोर्स को देखकर युवा सकते में आ गए। एसएसपी ने सभी को पास बुलाया और उनसे बातचीत की। युवाओं से कहा कि शांति बनाए रखें और अग्निपथ योजना के बारे में ठीक से जानें। एसएसपी ने युवाओं को बताया कि अग्निपथ योजना से युवाओं को चार वर्ष के लिए सेना में अग्निवीर बनाया जाएगा। चार वर्ष के वेतन के अलावा सेवा पूरी होने पर 11 लाख 71 हजार रुपये दिए जाएंगे।
25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना में रेगुलर कर दिया जाएगा। एक युवक ने कहा कि सेना में चार वर्ष की नौकरी के लिए जान जोखिम में डालने जैसा है। एसएसपी ने उस युवक से कहा कि अग्निवीर बनकर खुद को अनुशासित कर सकते हैं। उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को रक्षा मंत्रालय, गृहमंत्रालय व अन्य सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना व आरपीएफ के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। आरपीएफ जवानों से कहा कि स्टेशन परिसर और ट्रेन में संदिग्ध दिखने पर हिरासत में लेकर पूछताछ करें। दोपहर में डीएम अवनीश कुमार राय ने स्टेशन का निरीक्षण कर ट्रेनों की जानकारी ली।
सरकारी संस्थाओं में पुलिस तैनात
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के चलते जिले के सरकारी संस्थाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को इंडियन ऑयल गैस एजेंसी, बस स्टैंड और डिपो कार्यशाला आदि में पुलिस लगा दी गई।
बकेवर में डीएम-एसएसपी ने की गश्त
बकेवर। दोपहर में डीएम और एसएसपी ने बकेवर व लखना के अलावा उझियानी, महेवा, अहेरीपुर, निवाड़ी कला, उरेंग लुधियानी में फोर्स के साथ गश्त की। बकेवर चौराहे, भरथना रोड़पर ओवरब्रिज के पास, लखना, महेवा अहेरीपुर में पुलिस भी तैनात कर दी गई है।

रेलवे लाइन किनारे गश्त करती पुलिस। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें