फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जांच में 10 एंबुलेंस में नहीं मिले संसाधन

Wed, 17 Jan 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 26::::एंबुलेंस में जांच करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन


- डीएम की ओर से गठित की गई चार सदस्यीय टीम ने 18 एंबुलेंस की जांच की


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मरीजों की जान से खिलवाड़ करके उनसे रुपये लूट रहे अवैध एंबुलेंस चालकों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को चार सदस्यीय टीम ने 18 एंबुलेंस की जांच की। इनमें से जरूरी संसाधन भी नहीं मिले। इस पर सभी को नोटिस दिया गया है। सात दिन में वह सभी मानक पूरे नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन के नेतृत्व में परिवहन विभाग की ओर से लगातार एंबुलेंस की जांच करने का अभियान चलाया जा रहा है। सैफई मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डीएम के आदेश पर दो बार अभियान चलाकर 25 से अधिक एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

अब डीएम अवनीश राय की ओर से चार सदस्यीय टीम गठित करके पंंजीकृत एंबुलेंसों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को एसडीएम राजेश वर्मा, एआरटीओ ब्रजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. यतेंद्र राजपूत, आरआई विवेक खरवार की ने 18 एंबुलेंसों को चेक किया।
इनमें से सिर्फ आठ एंबुलेंस ही मरीजों को ले जाने के मानक पूरे कर सकीं। 10 एंबुलेंसों में स्वास्थ्य विभाग के मानक नहीं मिल सके। इस पर उन्हें नोटिस जाी किए हैं। सात दिन बाद सभी एंबुलेंसों को चेक किया जाएगा। फिर भी मानक न पूरे होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-

स्वास्थ्य विभाग के यह हैं मानक

एंबुलेंस में दो सिलिंडर में एक बड़ा और एक छाेटा होना चाहिए। दोनों तरीके के ऑक्सीजन मास्क, पट्टी करने के लिए, जले मरीज को प्राथमिक उपचार के लिए सभी उपकरण होने चाहिए। स्ट्रेचर, सक्शन मशीन (गले में कुछ फंसने पर उसे निकालने के लिए), कूड़ा डालने के लिए बैग, रिफ्लेक्टर वाली यूनीफार्म, टेंगुलर लाइट, यूरिन बोतल आदि होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें