फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! जिले में तो कई टैंपो स्टैंड अवैध

विज्ञापन
माल गोदाम तिराहे पर सड़क पर खड़े ऑटो। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों को 24 घंटे में सभी अवैध वाहन अड्डे हटवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। जिले में उनके इस आदेश का असर नहीं दिखाई दिया। तिराहों, चौराहों और फुटपाथों पर अवैध रूप से वाहन अड्डे चल रहे हैं। इन अवैध वाहन अड्डों के कारण जाम लगने के साथ हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन

शहर के गुरुतेग बहादुर पुल के नीचे बना टेंपो बस स्टैंड लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यहां सड़क तक घेरकर टेंपो चालक सवारियां भरते हैं। यह सभी टेंपो भरथना, जसवंतनगर, सैफई और बसरेहर की सवारियां भरते हैं। यहां से डग्गामार बस चालक भी आगरा, मैनपुरी की सवारियां सड़क पर रोककर ही भरते हैं। इसके आगे फर्रुखाबाद को चढ़ने वाले पुल के पास भी टेंपो चालकों का जमावड़ा रहता है। बस आते ही यह टेंपो संचालक सड़क तक घेर लेते हैं। बस स्टैंड तिराहे पर भी मनमाने तरीके से ऑटो संचालक खड़े होकर जाम तक लगा देते हैं। यहां शाम को ट्रैवल्स की बसें सड़क पर ही खड़े हो जाने की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही अवैध स्टैंड वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
जसवंतनगर में भी टैंपो संचालकों का कब्जा
जसवंतनगर। कस्बे में टेंपो स्टैंड़ों के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं है। ऐसे में बस स्टैंड चौराहे से इटावा की ओर टैंपो का आना जाना होता है। यहां चालक मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन रोककर घंटों सवारियां भरते हैं। कस्बे के पश्चिमी क्षेत्र से कठफोरी-मीठेपुर और मोहल्ला लधुपुरा से कचौरा की ओर टेंपो से सवारियां सड़क और चौराहों पर ही वाहन खड़े करके भरते हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जसनगर रामेंद्र सिंह ने बताया कि यहां जो टेंपो स्टैंड वह सभी अनाधिकृत हैं। अब नियमानुसार टेंपो संचालन की जल्द व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

बसें नहीं तो टेंपो राजा हावी
चकरनगर। क्षेत्र में कहीं भी बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड न होने वजह से टेंपो और मैजिक वाले कहीं पर भी खड़े होकर सवारियां भरना शुरू कर देते हैं। कस्बे चकरनगर चौराहे, हनुमंतपुरा चौराहे, मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास स्थित बल्लू की गढ़िया चौराहे समेत सभी जगह सुबह से शाम तक टेंपो चालकों का कब्जा रहता है। इस वजह से कभी-कभी बाजार के पास जाम की स्थिति भी बन जाती है।
-------------
सैफई मेडिकल चौराहे पर रहता है जमावड़ा
सैफई। सैफई में पीजीआई चौराहा और गोलचक्कर व जसवंतनगर रोड टेंपो स्टैंड वालों के बड़ा ठिकाना है। यहां सुबह से शाम तक सवारियां भरने के लिए सड़क घेरे रहते हैं। दोनों अड्डे पर 80 से 90 छोटे-बड़े टेंपो संचालित होते हैं। तीनो ही अड्डों पर अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। अधिकारियों की गाड़ी यह रास्ता जरूर दे देते हैं, लेकिन फिर उसी स्थान पर आ जाते हैं। हाईवे से निकलने वाले लोगों से कभी-कभी निकलने को लेकर इनकी नोकझोंक तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें