फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बर्तन के भोजन बनाना सिखाया

विज्ञापन
संचेतना महाविद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण में पहुंचे एडीआईओएस मुकेश यादव बाएं से दूसरे - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। संचेतना महाविद्यालय में भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें प्राथमिक चिकित्सा, टेंट लगाना, बिना बर्तन के भोजन बनाना और विभिन्न मौकों पर गांठेें बांधने की कला सिखाई गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षक स्वीटी मथुरिया और राजकुमार के निर्देशन में चले पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों ने ध्वज शिष्टाचार की रस्म अदा की। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, जिला सचिव रविंद्र यादव और अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं के बनाए गए फूड प्लाजा एवं टेंट का निरीक्षण कर कार्य की सराहना की।
प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश यादव ने सभी छात्रों से भारत स्काउट गाइड, जिला विज्ञान क्लब और मतदाता जागरुकता कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। जिला सचिव रविंद्र यादव ने बताया कि 13 दिसंबर से आयोजित होने वाले स्काउट के बेसिक कोर्स में अधिक से अधिक छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें