फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक चक्रधर को दिया जाएगा जनवाणी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा हिंदी सेवा निधि का 29 वां वार्षिक अधिवेशन और सारस्वत समारोह 18 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह दोपहर दो बजे से इस्लामियां इंटर कॉलेज में होगा। इसमें न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान पद्मश्री अशोक चक्रधर को दिया जाएगा। इसी दौरान लाखन सिंह भदौरिया सैमित्र को शताब्दी वर्ष से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सह संयोजक एडवोकेट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श गोयल करेंगे। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल भी शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल नंदी होंगे। समारोह में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।
इसमें शायर डॉ. नवाज देवबंदी, दीप्ति मिश्रा, कीर्ति काले, लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, मासूम गाजियाबादी काव्यपाठ करेंगे। मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार मनोज जोशी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह भी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें