फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकदिल ब्लाक बनाओ की मांग को लेकर छेड़ेंगे सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। इकदिल ब्लाक बनाओ की मांग अब फिर जोर पकड़ने लगी है। मिशन इकदिल ब्लॉक संगठन ने ब्लाक की मांग को लेकर सत्याग्रह का एलान किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान की परंपरा को स्थापित करने वाले लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस दो अक्टूबर को प्रात: 11 बजे ग्राम देशरमऊ में गांधी चबूतरा से सत्याग्रह का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन संयोजक दीपक राज ने बताया कि वह कई बार इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक का सावित्री कठेरिया से मांग कर चुके हैं। सदर विधायक ने ब्लॉक निर्माण के संबंध में शासन-प्रशासन की संपूर्ण कार्यवाहियों के प्रपत्र भी लिए।
शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। विस चुनाव के दौरान विधायक ने क्षेत्र की जनता की नए विकासखंड की मांग को जायज व सही बताते हुए वादा किया था कि सरकार बनने पर इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन

भरथना की विधायक सावित्री कठेरिया ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। भरथना महेवा ब्लाक की कई ग्राम पंचायत हैं, जो नए विकासखंड से जुड़कर लाभान्वित होंगी। यह पंचायतें भरथना विस क्षेत्र में आती हैं। इसी प्रकार इटावा लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया को भी समस्या से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ साथ प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन व अनुरोध पत्र दिए, कुछ नहीं हुआ। मिशन अब फिर से यह सत्याग्रह जैसे अहिंसक शस्त्र से सरकार को यह संदेश देने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें