फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर फ्रंट घोटाला: इटावा में सीबीआई ने चार घंटे तक की ठेकेदार से पूछताछ, दो बैगों में दस्तावेज ले गई अपने साथ 

Tue, 06 Jul 2021 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सीबीआई की टीम लखनऊ में आला अफसरों को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
रिवर फ्रंट घोटाला: ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के घरों में सीबीआई ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले के आरोपी ठेकेदार पुनीत अग्रवाल से सोमवार की रात सीबीआई टीम ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। रात करीब दो बजे टीम पुनीत के आवास विकास कालोनी स्थित घर से कुछ दस्तावेज लेकर वापस लखनऊ चली गई। 
विज्ञापन


पुनीत को रात करीब 10 बजे सीबीआई टीम उसके आवास विकास स्थित घर लेकर पहुंची। इसके बाद टीम ने रात दो बजे तक ठेकेदार से पूछताछ की। बताया गया कि टीम पुनीत के घर से दो बैग लेकर निकली थी। माना जा रहा कि इन बैग में कुछ दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई है।

सीबीआई की टीम लखनऊ में आला अफसरों को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। मंगलवार को पूरे देश में गोमती रिवर फ्रंट घोटाले से जुड़े आरोपियों के यहां छापामारी के बाद सभी के दस्तावेजों व सबूतों को लेकर सीबीआई की विभिन्न टीमें राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यालय पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


कार से साथ लेकर पहुंची टीम 
ठेकेदार पुनीत दो कारों में परिवार के साथ रात करीब 10 बजे आवास विकास कालोनी स्थित अपने आवास पहुंचे। उनकी कार के पीछे सीबीआई टीम के सदस्य भी अपनी कारों से पहुंच गए। टीम ने स्थानीय पुलिस और पुनीत की मौजूदगी में उनके घर में लगी सील और ताला खोला।
विज्ञापन

इसके बाद टीम पुनीत व उनके परिवार के सदस्यों को लेकर घर के अंदर चली गई। घर का मेन गेट बंद करके पुनीत से टीम ने पूछताछ की। साथ ही दस्तावेजों का संकलन किया। सीबीआई टीम रात दो बजे के बाद पुनीत के घर से बाहर निकली और लखनऊ रवाना हो गई।

दो जून को दर्ज की थी एफआईआर 
अखिलेश सरकार में राजधानी लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट घोटाले को लेकर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी। दो जून को हुई एफआईआर में 190 लोगों को नामजद किया गया है। 

मकान का भी लिया जायजा
सीबीआई टीम ने ठेकेदार पुनीत के पूरे घर को चेक किया। सदस्यों ने घर को नीचे से ऊपर तक देखा। आसपास की लोकेशन भी चेक की। माना जा रहा है कि टीम पुनीत के मकान की कीमत का आंकलन कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें