इकदिल (इटावा)। खेत में शुक्रवार शाम को घास काट रही 68 साल की वृद्धा से गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्जकर वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि पत्नी शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे खेत में घाट काट रही थी। तभी वहां पर गांव का अमित कुमार यादव पहुंचा। पत्नी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे सुनसान जगह पर ले गया और घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गया।
महिला वहां से घर गई और घटना की जानकारी पति व परिजनों को दी। किसान थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।