इटावा। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे समेत दो अन्य पूर्व पदाधिकारियों की वापसी करा दी गई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव ने बताया दो अन्य पूर्व पदाधिकारियों में जिला सचिव रविंद्र कुमार व पूर्व विधानसभा शहर अध्यक्ष नीरज जाटव शामिल हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इन पदाधिकारियों का निष्कासन हुआ था।