भरथना। सपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करके वोट बढ़ाएंगे, बूथ जिताएंगे के संकल्प को दोहराया।
ग्राम चंदपुरा (सिंहुआ) बूथ संख्या एक से बाइक रैली को सपा नेता अजय यादव गुल्लू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए पार्टी समर्थकों और युवाओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आवाहन किया। विधानसभा इकाई महासचिव पवन यादव ने कहा कि बाइक रैली संपूर्ण ब्लाक क्षेत्र में 14 दिन भ्रमण करेगी।
शुक्रवार को रैली ने रंपुरा, सरैया, पत्तापुरा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान जिला सचिव दलवीर सिंह फौजी, कमलेश कठेरिया, राकेश यादव, श्रीनवेश यादव, विनोद यादव, उमेश शाक्य, अमर सिंह शाक्य उपस्थित रहे।