फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या में पिता पुत्री गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी पिता-पुत्री। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अड्डा पाय में दोना-पत्तल कारखाना संचालक की हत्या युवती को ब्लैकमेल करने में की गई थी। वह शादी न करने पर युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने अरोपी पिता और पुत्री को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भरथना के पाली खुर्द का मूल निवासी सोने लाल बाथम (36) पुत्र कैलाश नारायण अड्डा पाय में दोना पत्तन बनाने का कारखाना चलाता था। 17 अप्रैल को कारखाने में सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी। भाइ
संजीव कुमार ने पड़ोसी सर्वेश, उसकी पत्नी, बेटी सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का
मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी सर्वेश साहू और उसकी पुत्री शिल्पी को सुंदरपुर ईट भट्ठा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि सोने लाल बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसके पास बेटी की आपत्तिजनक फोटो भी थी।
विज्ञापन

शादी न करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसकी धमकियों से परेशान होकर लोहे की रॉड से हमला हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद कर ली है। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी ने बताया दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें