जसवंतनगर । प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बुधवार को विकासखंड जसवंतनगर के लाभार्थियों को विकास खंड सभागार में आवासों की चाबी सौंपी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।
खंड विकास अधिकारी ब्रजमोहन अंबेड ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे विकास खंड सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम भी प्रसारित होगा। किसी भी लाभार्थी से मुख्यमंत्री संवाद कर सकते हैं।
जिन लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं, उनको घर की चाबी सौंपी जाएगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों से समय पर बैठक में शामिल होने की अपील की है।