फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के पास खाली जमीन पर हाट पेट बनायें

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। सोमवार को उप निदेशक पंचायत एके शाही ने ग्राम पंचायत उझियानी और बहेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालयों के पास खड़ी पड़ी भूमि पर हाट पेट (दुकानों के छोटे चबूतरे) का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को उझियानी पहुंचे शाही ने सामुदायिक शौचालय के पास पड़ी खाली जगह पर हाट पेट बनाकर सब्जी मंडी लगवाने, पंचायत घर में एक अतिरिक्त कक्ष बनवाने का निर्देश दिए। इसके बाद वह बहेड़ा पहुंचे। जहां मॉडल पार्क का बेहतर रखरखाव, सामुदायिक
शौचालय के केयर टेकर का भुगतान समय से करने व पंचायत भवन में खुली बैठक के लिए एक हॉल बनवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीओ श्याम वरन राजपूत, प्रधान देवेंद्र कुमार दोहरे, सचिव प्रवीण कुमार, रोजगार सेवक नरेंद्र तिवारी, अमित भदौरिया, अनिल तिवारी, सुरजन सिंह पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें