इटावा। संचारी रोग व डेंगू व मलेरिया की रोकथाम को लेकर नगर पालिका परिषद ने मोहल्ला मड़ैया शिवनारायन में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। नालियों की सफाई कराई। लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि जीवन के मूल्य को समझना होगा। बारिश के मौसम में बीमारियां पैर फैलाती हैं इसलिए सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यहां मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद कुमार, एनएल कुशवाह समेत क्षेत्रीय सफाई नायक आदि पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
----
प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरु
इटावा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रयागराज मंडल में जंक्शन रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरु हो गई है। प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 30 रुपये है। (संवाद)