50 शैय्या अस्पताल में बच्चे को ऑक्सीजन देने की रिहर्सल करते चिकित्सा कर्मी
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। 50 शैय्या अस्पताल में ओमिक्रॉन के चलते ऑक्सीजन सप्लाई की मॉकड्रिल की गई। प्लांट का ब्लाक वॉल्व खराब होने के चलते ऑक्सीजन चालू न हो सकी। वाल्व बदलने के बाद सप्लाई चालू हो पाई।
शनिवार को लखनऊ से आए डॉ. विकास सिंघल ने बकेवर के 50 शय्या अस्पताल पहुंचकर ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारियां का जायजा लिया। यहां दो पीकू वार्ड बनाए गए हैं। जिनके 12 बेडों पर ऑक्सीजन सप्लाई की मॉकड्रिल की गई लेकिन वॉल्व खराब होने के चलते ऑक्सीजन सप्लाई न हो सकी। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को पुन: मॉकड्रिल की जाएगी। एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि वॉल्व बदलने के बाद ही ऑक्सीजन वार्ड में पहुंच गई थी।