फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी नहीं है टक्कर में: इटावा में एमएलसी अरविंद शर्मा बोले- 300 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

Fri, 12 Nov 2021 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी 2022 के विस चुनाव में भाजपा तीन सौ सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली है। वर्तमान समय में कोई भी विपक्षी पार्टी टक्कर देने की स्थिति में नहीं है। 
विज्ञापन
एमएलसी एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र संग अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली इकलौती पार्टी हैं। कोरोना काल में सभी विपक्षी दलों के नेता डर से घरों में दुबके रहे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान के परवाह न करते हुए जरूरतमंदों तक राशन व राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया। आगामी 2022 के विस चुनाव में भाजपा तीन सौ सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली है। वर्तमान समय में कोई भी विपक्षी पार्टी टक्कर देने की स्थिति में नहीं है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के आए थे। बैठक को परिचयात्मक बैठक का नाम दिया, लेकिन एमएलसी का जिले का यह पहला दौरा विस चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बेहद संयमित व संस्कारवान होता है। काम न होने की स्थिति में भी वह अपना संतुलन नहीं खोता है। कहा कि दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता अक्सर गालीगलौज पर उतर आते हैं। कहा कि जनता समझ चुकी है कि सभी पार्टियां केवल सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करती हैं। भाजपा जनता की सेवा करने के लिए राजनीति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें