इटावा में चकरनगर थाना क्षेत्र के यमुना डिभोली सेतु पर बाइक व ओमनी कार की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (20) पुत्र संतोष राठौर निवासी बर्ष नगला के रूप में हुई। वहीं अनिकेत, विवेक, आनन्द, बाइक सवार घायल तथा वैन चालक शिवा दिवाकर व सवारी हरिओम निवासी लखना गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।