फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूर्व सीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों, सहायिकाओं, रसोइयों एवं कर्मचारियों से संबंधित मांगे पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्रों का नियमितीकरण, अंतर्जनपदीय/जनपदीय स्थानांतरण, कैशलेश चिकित्सा सहित सभी समस्याओं को अखिलेश यादव के समक्ष रखा।
अखिलेश ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपकी मुख्य मांगों को हम अपने पार्टी के घोषणापत्र भी शामिल करेंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशीय महामंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, राधेरमण त्रिपाठी और इटावा के जिलाध्यक्ष/मंडलीय मंत्री कानपुर विनोद यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें