सोमवार को नियमित जांच के दौरन उसका शारीरिक तापमान बढ़ा हुआ पाया गया। दिक्कत होने की वजह से वह मुंह से सांस ले रहा था। चिकित्सीय टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे और एंटी पाइरेटिक के साथ फ्लयूड थैरिपी दी गई, लेकिन उसने शाम करीब पौने पांच बजे दम तोड़ दिया।
कई दिनों से बीमार चल रहे लायन सफारी पार्क के गॉड फादर कहलाने वाले बब्बर शेर मनन ने सोमवार देर शाम दम तोड़ दिया। आईवीआरआई बरेली की जांच रिपोर्ट में उसे त्वचा कैंसर होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, मनन को जब 2014 में गुजरात के जूनागढ़ लाया गया था। तभी से उसकी कमर के दाहिने भाग पर एक उभार (गांठ) थी। पर उससे मनन को कोई दिक्कत नहीं थी। समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से राय लेकर उसका परीक्षण कराया जा रहा था, लेकिन कुछ माह पहले उसकी गांठ में कुछ उभार आने लगा था। इससे उसे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगी थीं।
कानपुर प्राणी उद्यान के डॉ. नासिर ने कुछ समय पहले सफारी आकर उसका परीक्षण किया था। पैथलॉजी की जांचों के साथ ही बायोप्सी जांच के नमूने भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान, बरेली भेज गए। बीमार होने की वजह से मनन की खाने पीने पर भी फर्क पड़ा था। जून के प्रथम सप्ताह में आई रिपोर्ट में त्वचा कैंसर होने की बात सामने आई थी। इस पर आईवीआरआई से आई टीम ने अन्य जांचें की थीं। उनकी रिपोर्ट आने तक मनन को पलेटिव ट्रीटमेंट दिया जा रहा था।