फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे जाम रहा इटावा ग्वालियर मार्ग

विज्ञापन
चंबल पुल पर लगा भीषण जाम। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी (इटावा)। इटावा-भिंड एनएच 92 मार्ग के चंबल पुल पर ट्रक खराब होने से रविवार को भीषण जाम लग गया। वाहनों में सवार बच्चे-बूढ़े और जवान तेज धूप में परेशान होते रहे। पुलिस करीब छह घंटे बाद जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन

पुल के पास सुबह खनन विभाग की टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इससे जाम की स्थिति बनने लगी। दोपहर करीब 12 बजे पुल पर भूस लदा ट्रक खराब हो गया। इस कारण जाम ने भीषण रूप ले लिया। पुल के दोनों ओर तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस की लगातार मशक्कत करती रही। इसके बावजूद छह घंटे बाद जाम खुलवा सकी। जाम में फंसे यात्रियों, वाहन चालकों को उदी गांव के मुकेश भदौरिया ने ठंडा पानी बंटवाया।
इनसेट
निष्प्रयोज घोषित है पुल
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कई वर्ष पहले ही चंबल पुल को निष्प्रयोज घोषित कर दिया था। इसके बाद भी पुल से वाहन निकाले जा रहे हैं। पुल के पिलर और सड़क जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें