फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को बढ़ाने की व्यवस्था लंगड़ी

विज्ञापन
बीएसए उमानाथ को ज्ञापन देते विशेष शिक्षक - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। समेकित शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित दिव्यांग को शिक्षित करने की योजना भी लंगड़ी हो गई है। चिह्नित 2242 दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल 21 स्पेशल एजूकेटर्स (विशेष शिक्षक) ही तैनात हैं, जबकि नियमानुसार 10 बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा योजना संचालित की जा रही है। इसमें दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। इन बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्पेशल एजूकेटर्स को रखा गया है। उन्हें 15950 रुपये मानदेय दिया जाता है। आठ ब्लाकों में 2242 बच्चे हैं।
ताखा ब्लाक में दो, महेवा में तीन, बसरेहर में दो, जसवन्तनगर में दो, बढ़पुरा में तीन, सैफई में तीन, भरथना में तीन, चकरनगर में 10 और नगर क्षेत्र में दो विशेष शिक्षक तैनात हैं। इसके विपरीत ताखा ब्लाक में 215, महेवा में 511, बसरेहर में 213, जसवंतनगर में 339, बढ़पुरा में 301, सैफई में 176, भरथना में 186, चकरनगर में 134, नगर क्षेत्र में 167 बच्चे हैं।
विज्ञापन

सेल्फी से हाजिरी के विरोध में दिया ज्ञापन
इटावा। स्पेशल एजूकेटर्स को मोबाइल पर शेल्फी से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू भी हो गई है। उपस्थिति समर्थ मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आनलाइन दर्ज होनी है लेकिन एन्ड्राईड मोबाइल फोन और डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके विरोध में स्पेशल एजूकेटर्स ने बीएसए उमानाथ को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि चकरनगर, जसवंतनगर और बढ़पुरा के बीहडों में नेटवर्क भी नहीं आता है। बीएसए ने उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या निस्तारित करवाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा, समेकित शिक्षा से विशेष शिक्षक प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार, अवधेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें