फोटो संख्या 01- ऊसराहार में किसान सभा ने पीएम, गृह मंत्री और सीएम के पुतले फूंके
- फोटो : ETAWAH
ऊसराहार। लखीमपुर कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सभा ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। शुक्रवार सुबह भरथना उसराहार रोड पर करीब 7.30 बजे से ही किसान जमा होने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतलों को लहराते हुए किसानों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
इस दौरान पुतला फूंकने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसान नेता नाथूराम यादव, विश्राम सिंह यादव के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के समझाने के बाद भी किसान नहीं माने और पुतलों को फूंक दिया।
किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी और मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी, तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग की। इस दौरान नाथूूराम, विश्राम सिंह, मिथलेश कुमारी, शिव राज सिंह, श्यामवीर, आदेश कुमार, शिववचन, शेखर यादव, सुभाष यादव पुष्पेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।