फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ऑटो में मारी टक्कर, हुआ झगड़ा

विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के लखना मानसी गेस्ट हाउस के पास शनिवार को ऑटो में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में बैठी सवारियां घायल हो गई। दोनो वाहनों में बैठे लोगों में मारपीट हो गई। कार चालक भागने लगे तो किसी ने हाथ मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान जाम लग और एंबुलेंस फंस गई।
विज्ञापन

समसपुर बिबोला गांव निवासी पिंटू ऑटो चालक है। बताया कि वह शनिवार को मानिकपुर मोड़ से सवारी मालती देवी, ऊषा देवी को लखना में कालिका देवी मंदिर में दर्शन कराने आया था। दर्शन के बाद वह ऑटो में सवारियों को भरकर मानिकपुर जा रहा था। तभी कस्बा लखना मानसी गेस्ट हाउस के पास ऑटो में पीछे से कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में ऑटो की सवारियां चुटहिल हो गई। इस दौरान ऑटो व कार सवार लोगों के बीच झगड़ा होने लगा, जिससे जाम लग गया। तभी मौके से कार समेत भाग रहे लोगों को देख एक व्यक्ति ने हाथ मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने जांच कर ऑटो व सवारी को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें