फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद का टोटा पडने से दो दिन से बैरंग लौट रहे किसान

विज्ञापन
शिव कुमार - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर पर पिछले दो दिन से खाद नहीं है। जिससे किसान चक्कर काटने को मजबूर हैं। समिति में सोमवार को खाद वितरण हुआ था, मात्र दो घंटे में ही खाद खत्म हो गई थी।
विज्ञापन

इस समय गेहूं के साथ-साथ सरसों व आलू की बुवाई भी चल रही है। एक साथ कई फसलों की बुवाई के चलते किसानों को डीएपी की जरूरत पड़ रही है। पिछले शुक्रवार को भेजी गई डीएपी सोमवार को महज दो घंटे में ही बंट गई थी। इस वजह से अनेकों किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ा था। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया खाद के लिए डिमांड चेक लगी हुई है। जिला मुख्यालय से खाद आते ही किसानों को वितरित की जाएगी। अधिक से अधिक किसानों को खाद देने का प्रयास रहेगा।
ग्राम बराउख निवासी किसान महेश दुबे ने बताया कि छह बोरी डीएपी खाद लेने के लिए आए थे, लेकिन खाद नहीं मिल पाने से सरसों की बुवाई में और देरी की आशंका है।
विज्ञापन

ग्राम नसीदीपुर निवासी किसान संतोष कुमार ने बताया कि अब कोई बताने वाला भी नहीं है कि खाद कब तक आएगी। आखिर कब तक समिति के चक्कर काटते रहेंगे।
कस्बा बकेवर निवासी किसान शिवकुमार ने बताया वह तीन बोरी डीएपी खाद लेने आए हैं, लेकिन नहीं मिली। धान की कटाई में लगे होने की वजह से खाद नहीं ले सके थे।

महेश दुबे- फोटो : ETAWAH

संतोष कुमार- फोटो : ETAWAH

किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी लेने पहुंचे किसान- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें