फोटो संख्या 06 कालिका माता मंदिर पर जलाये गये 11000 दीप
- फोटो : ETAWHA
ऊसराहार। कालिका माता मंदिर पर 11 हजार दीप जलाकर देव दीपावली उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान शिव और कालिका माता की महा आरती उतार सुख-समृद्धि की कामना की।
कालिका माता सुंदर कांड सेवा समिति ने कार्तिक पूर्णिमा की रात में देव दीपावली मनाई। मंदिर परिसर को आकर्षक रंगोली और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। हजारों दीपकों से देव दीपावली, राम आदि के चित्रों को बनाया गया। इस मौके पर पंडित जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान शिव राक्षसों का वध कर त्रिपुरारी कहलाए थे तभी से देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। भगवान शिव और कालिका माता की महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शिवाकांत, रजनीश मिश्र, जय गुप्ता, अनिल कौशल, प्रासूं गुप्ता संदीप पाल, रवि वर्मा, सत्यनारायण, विनोद गुप्ता, बबलू वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, लक्ष्मीकांत, अनिल गुप्ता विवेक आदि लोगों का दीप प्रज्ज्वलन में सहयोग किया।