फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों की प्रतिज्ञा पदयात्रा 14 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय मिश्रा ने कहा कि पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तर पर प्रतिज्ञा पदयात्रा शुरू की जा रही है। आगामी 14 नवंबर से 24 नवंबर के बीच चलेंगी।
विज्ञापन

छिमारा रोड स्थित शांति मैरिज होम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी नेता प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा की है कि प्रदेश में सरकार आने पर रोडवेज में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
वर्ष में तीन गैस सिलिंडर फ्री दिए जाएंगे, बीमारी पर 10 लाख रुपये का खर्च सरकार करेगी, इंटर पास करने वाली छात्राओं को इस स्मार्टफोन तथा ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। कोरोना काल में बिजली बिल माफ किया जाएगा तथा वर्तमान बिजली बिल हाफ होगा।
विज्ञापन

महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें दी जाएगी। कहा कि किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा तथा महंगाई को लेकर यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि मौजूदा सरकार निजीकरण करती चली जा रही, जिससे पूंजीपतियों का विकास हो रहा है।
निजीकरण होने पर सरकार का उन कंपनियों पर कोई अंकुश नहीं रहेगा। पूरी तरीके से वह पूंजीपतियों के नियंत्रण में पहुंच जाएंगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य लख्मी चंद्र दीक्षित, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, नगर अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव, लालमन बाथम, सरवर अली आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस कमेटी की बैठक आज
इटावा। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक 12 नवंबर को सायं चार बजे कार्यालय पर होगी। नवनियुक्त प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रकाश प्रधान तथा प्रभारी प्रदेश सचिव विजय मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
बैठक में नए कार्यक्रमों के बारे में चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव और शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने सभी पीसीसी सदस्यों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जिला/शहर पदाधिकारियों, ब्लॉक कमेटी, वार्ड कमेटी, सभी फ्रंटल संगठन पदाधिकारियों से बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें