फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का कराया अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जिले में अपराध रोकने के लिए एसएसपी जयप्रकाश सिंह खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने बुधवार रात लखना कस्बा स्थित सराफा बाजार में पैदल गश्त किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के तीनों संगठनों के नगर अध्यक्षों से मुलाकात की। कहा कि कहीं भी कोई समस्या हो, तो सीधे कॉल करें। पुलिस मदद को फौरन पहुंचेगी।
एसएसपी ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी हाल जाना। एसएसपी ने लखना स्थित स्टेट बैंक से सराफा बाजार होते हुए पुराना नहर पुल तक पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष संतोष राठौर से बात की।
संतोष ने बताया कि आसपास के जिलों में लखना कस्बा एक ऐसा कस्बा है, जहां पर सराफा की करीब 100 दुकानें हैं, लेकिन व्यापारियों के जानमाल की सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त नहीं है। एसएसपी ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी व व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष अमृतलाल कुशवाहा, युवा अध्यक्ष लकी जौहरी ने सराफा व्यापारी दीपू संग हुई टप्पेबाजी का खुलासा न होने की बात कही।
इस पर उन्होंने चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को कार्यालय बुलाकर व घटना के सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा। इसके अलावा एसएसपी ने कई और लोगों से बातचीत कर क्षेत्र का हाल जाना।
साथ ही कहा कि व्यापारियों अथवा किसी और को कोई भी समस्या हो तो उनसे मोबाइल पर बात कर सकता है।
इस मौके पर व्यापारी दिलीप प्रधान, दुष्यंत दीक्षित, लकी किशोर, विनोद बाथम पप्पन, राजू सोनी, अमित सोनी, सोनू वर्मा, टिंकू सराफा, पंकज यादव, शिवम शुक्ला, अनबार राइन, बबलू राइन, संजय त्रिपाठी, सुनीत चौहान, अंशुल भोजबाल आदि मौजूद थे।
चौकी का किया लोकार्पण
चकरनगर। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सहसों क्षेत्र के हनुमंत पुरा चौराहा स्थित पुलिस चौकी के जीर्णोद्धार के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया। कई दशकों से यह पुलिस चौकी पंचायत भवन में दो कमरों में चल रही थी।
विज्ञापन

मेस, कार्यालय व पुलिसकर्मियों के आवास आदि की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर एसएसपी ने पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ, सहसों थानाध्यक्ष तेज सिंह, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें